6 सितंबर 2014 - 03:40
अरब देशों को ब्लैकमेल कर रहा है अमरीका।

दुबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ज़ाही ख़लफान ने कहा है कि फार्स की खाड़ी के देशों को अमरीका, अबू बकर बगदादी द्वारा ब्लैकमेल कर रहा है जैसा कि पहले भी वह इसी उद्देश्य के लिये सद्दाम को इस्तेमाल कर चुका है।

अबनाः दुबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ज़ाही ख़लफान ने कहा है कि फार्स की खाड़ी के देशों को अमरीका, अबू बकर बगदादी द्वारा ब्लैकमेल कर रहा है जैसा कि पहले भी वह इसी उद्देश्य के लिये सद्दाम को इस्तेमाल कर चुका है।
दुबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि ओबामा वही फिल्म दोहरा रहे हैं जो बुश पहले दिखा चुके हैं और बुश ने जिस तरह से सद्दाम के विरुद्ध अरब देशों से गठजोड़ बनाने की मांग की थी उसी तरह अब ओबामा दाइश के विरूद्ध अरब देशों से एकजुट होने की मांग कर रहे हैं।
दुबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ज़ाही खलफ़ान ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि दाइश, ने अपना काम सीरिया से शुरू किया और फिर इराक़ तक पहुंच गया और अब फार्स की खाड़ी के कुछ देशों में भी उसकी मौजूदगी के निशानियां ज़ाहिर होना शुरू हो गई हैं और यह उसी तरह है जैसे कोई क़साई पहले चाकू तेज़ करता है, फिर उसे आज़माता है और फिर उसके बाद उससे जानवर काटता है।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हो सकता है मेरा विचार गलत हो, अल्लाह बेहतर जानता है लेकिन मेरे हिसाब से हालात यही हैं हम सब को अमरीका ब्लैक मेल कर रहा है।